उपराष्ट्रपति से सम्मानित होने पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा का श्रीडूंगरगढ़ में भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0
  

श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर जयपुर में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा का गृह क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। श्रीडूंगरगढ़ प्रजापति समाज ने सरदारशहर रोड स्थित प्रजापति भवन में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक जुगल किशोर प्रजापत ने की, जबकि संचालन विजय राज सेवग ने किया। उपराष्ट्रपति ने गोदारा को किसानी, शिक्षा, चिकित्सा, ग्रामीण विकास और विद्युत क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया था। गोदारा श्रीडूंगरगढ़ से लगातार तीन बार कांग्रेस विधायक रहे हैं। समारोह में विमल भार्गव, राधेश्याम सारस्वत, गोपाल राठी, अंजू पारख, ओमप्रकाश गुरावा, बनवारी लाल बड़मुंडा, रमेश बॉसनिवाल सहित प्रजापति समाज और कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने गोदारा के जनसेवा कार्यों की सराहना की और क्षेत्र का नाम रोशन करने पर गर्व जताया। इस अवसर पर गोदारा का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!