कोटपूतली (ईशाक खान): राजस्थान महिला कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश सचिव कविता टोरड़ा को अलवर जिले के सह-प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी द्वारा की गई है। इस नई जिम्मेदारी से अलवर व कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। महिला कांग्रेस की नवनियुक्त सह-प्रभारी कविता टोरड़ा ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुन्तला रावत, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शारीका सिंह चौधरी व कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर का आभार व्यक्त किया। कविता टोरड़ा ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
कविता टोरड़ा बनी अलवर महिला कांग्रेस की सह-प्रभारी: संगठन को मजबूत करने का संकल्प, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
By -
July 09, 2026
0
Tags: