कोटपूतली बहरोड़ (ईशाक खान): जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने बताया कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) लागु करने की दिशा में कार्यवाही हेतु जनसुनवाई के लिए राज्य स्तर पर गठित समिति द्वारा रिटायर्ड आईएएस शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में 10 जुलाई, शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 10 से दोपहर 12ः30 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ एवं सायं 4 से 5 बजे तक आमजन के साथ वीसी के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की जायेगी। जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्तर पर 10 जुलाई शुक्रवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक निर्वाचित जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, नगर निगम महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, विभिन्न धर्मो के प्रतिनिधि, प्रतिष्ठित शिक्षाविद, विधिवेत्ता, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ता व प्रतिनिधि, चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक आयोग एवं महिला आयोग के सदस्य यूनीफॉर्म सिविल कोड के संबंध में गठित कमिटी को अपने सुझाव दे सकेंगे। वहीं दोपहर 4 बजे से सांय 5 बजे तक आमजन के साथ जनसुनवाई आयोजित की जायेगी। आमजन https://ucc.rajasthan.gov.in/Home/Index वेबसाईट पर अपने सुझाव ऑनलाईन माध्यम से भी दे सकते है।
समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कार्यवाही हेतु 10 जुलाई, शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा जनसुनवाई का आयोजन
By -
July 09, 2026
0
Tags: