ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मृत्यु

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली: दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर स्थित फतेह सिंह पुरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर हिंडौन के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हिंडौन जीआरपी पुलिस के एएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 11:45 बजे के करीब फतेह सिंह पुरा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने उन्हें सूचना दी की रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस सूरौठ के फतेहपुरा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। शव को हिंडौन जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गई है। मृतक युवक गांव नांगल दुर्गसी निवासी खुशीराम गुर्जर (32) पुत्र सियाराम गुर्जर है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!