सूरौठ/करौली: नगर पालिका सूरौठ के मीटिंग हॉल में गुरुवार को 'शहरी सेवा शिविर' का आयोजन किया गया। निकाय विभाग भरतपुर के उपनिदेशक रिछपाल सिंह बुरड़क ने शिविर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को त्वरित और पारदर्शी तरीके से लाभान्वित करने के कड़े निर्देश दिए। शिविर में जन्म और विवाह पंजीकरण आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिस पर आमजन ने प्रसन्नता जताते हुए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान मुन्नी देवी को 'पीएम स्वनिधि योजना' के तहत लोन स्वीकृति का चेक और हेमराज मीना को 'पीएम आवास योजना' की प्रथम किस्त का ऑनलाइन भुगतान किया गया। इस अवसर पर नगर पलिका की अधिशाषी अधिकारी रीना खण्डेलवाल, पीडब्ल्यूडी की अधिशाषी अभियंता कोमल मीना, कनिष्ठ अभियंता राजीव धाकड़, वरिष्ठ सहायक अरिहंत कुमार जैन और सफाई प्रभारी खेमराज मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
निकाय विभाग के उप निदेशक ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, आवश्यक दिशा निर्देश दिए*
By -
July 02, 2026
0
Tags: