श्रीडूंगरगढ/बीकानेर (मुकेश रामावत): श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के शहरी इलाके से एक युवती के देर रात घर से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार चिंतित परिजन तुरंत थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। युवती के पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा टॉफी-चॉकलेट का लालच देकर घर से ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। युवती के लापता होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द युवती को बरामद करने की मांग की है।
3/related/default