बीकानेर (मुकेश रामावत): पूगल रोड पर शोभासर के पास सोमवार दोपहर एक चलती कार पर फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। रामपुरा बस्ती निवासी मंजूर अली ने रिपोर्ट दी कि वह अपने साथियों के साथ स्विफ्ट कार से जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रही एक कैंपर में सवार कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर दोनाली बंदूक से फायर कर दिया। मंजूर अली ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की नियत से हमला किया और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। पीड़ित का कहना है कि घटना का वीडियो भी मौजूद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पूगल रोड पर चलती कार को निशाना बनाकर फायरिंग, बाल-बाल बचे युवक, पुलिस जांच में जुटी
By -
July 22, 2026
0
Tags: