ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.5 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (मुकेश रामावत): मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक तस्कर को धरदबोचा है। आरोपी के कब्जे से 6.5 ग्राम हेरोइन का रूप चिट्टा बरामद किया गया है। थानाधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि देर रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान पिल्लू नट निवासी करणी औद्योगिक क्षेत्र के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह तस्करी के इरादे से पहली बार चिट्टा लेकर आया था, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यह पूरी कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ" के अंतर्गत की गई और सीओ सिटी अनुज डाल के निर्देशन में थाना टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से आगे की तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!