कोटपूतली (ईशाक खान): राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोटपूतली-बहरोड़ के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवी शर्मा एवं सचिव नीलम मीणा के आदेशानुसार मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरूंड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) अंजुम खान ने छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों, संवैधानिक कर्तव्यों तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास ही जीवन की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एलएडीसी ओशिका ने छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और उनके उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न अथवा अन्य कानूनी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।
बालिकाओं को दी विधिक अधिकारों की जानकारी, नशे से दूर रहने का किया आह्वान
By -
July 21, 2026
0
Tags: