पूर्व मंत्री डॉ.रोहिताश शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से की शिष्टाचार भेंट

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): पूर्व मंत्री डॉ.रोहिताश शर्मा ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के बाद से ही राजस्थान के राजनीतिक हल्कों में कयासों और चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गर्म हो चुका है।

*एक घंटे की मुलाकात: क्या है इसके सियासी मायने*

इस मुलाकात को आम शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन इसके समय और गहराई ने सबको चौंका दिया है। दोनों दिग्गजों के बीच यह बैठक लगभग एक घंटे तक चली। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार एक घंटे की इस लंबी मुलाकात का सीधा मतलब है कि यह सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि इसके पीछे गहरे सियासी मायने हैं। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए इस बैठक को आने वाले समय में एक बड़े उलटफेर या नई रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

*युवाओं के भविष्य और पेपर लीक पर गहरा मंथन*

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में प्रदेश के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले ’पेपर लीक’ के मुद्दे पर सबसे गंभीर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि कैसे बार-बार होने वाले पेपर लीक युवाओं के सुनहरे भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। यह शिष्टाचार भेंट आने वाले समय में प्रदेश की सियासत में एक नया मोड़ ला सकती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!