पीबीएम अस्पताल की ओपीडी में हंगामा: मरीज-गार्ड की बहस बनी बवाल, पुलिस को करना पड़ा दखल

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (मुकेश रामावत): पीबीएम अस्पताल की मेडिसिन विभाग की 16 नंबर ओपीडी में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मरीज और सुरक्षा गार्ड के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते बड़ा विवाद का रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोक झोंक शुरू हो गई। शोर-शराबा बढ़ने पर ओपीडी में इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की। इस दौरान कुछ मरीज भी पुलिसकर्मियों से उलझ गए, जिससे कुछ देर तक ओपीडी में अव्यवस्था बनी रही। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने विवाद से जुड़े लोगों को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के कारण मेडिसिन ओपीडी में कुछ समय तक इलाज प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और अस्पताल प्रशासन से भी मामले को लेकर रिपोर्ट ली जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!