सिद्धों की आराधना का महापर्व आज से, निवाई में गूंजेंगे श्रद्धा-भक्ति के स्वर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): सकल दिगम्बर जैन समाज निवाई के तत्वावधान में युवाचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में मंगलवार 21 से 28 जुलाई तक आठ दिवसीय भव्य सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ होगा। आयोजन का प्रारंभ प्रतिदिन प्रातः 6 बजे भगवान जिनेन्द्र देव के मंगल अभिषेक एवं शांतिधारा से होगा, जिसके बाद श्रद्धालु सिद्धचक्र महामंडल विधान में सहभागिता कर सिद्धों की आराधना करेंगे। चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता सुनील भाणजा एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि आठ दिनों तक चलने वाले इस महाधार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म आराधना, पूजा-अर्चना एवं पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष संचार रहेगा। युवाचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि सिद्धचक्र महामंडल विधान जैन धर्म का अत्यंत प्राचीन, प्रभावशाली एवं आत्मकल्याणकारी धार्मिक अनुष्ठान है। यह विधान नवदेवताओं—अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय, साधु तथा सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चारित्र और तप—की आराधना का प्रतीक है। इसके माध्यम से आत्मशुद्धि, कर्मों की निर्जरा, आध्यात्मिक उन्नति और मोक्षमार्ग की भावना सुदृढ़ होती है। युवाचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित यह आठ दिवसीय धार्मिक महोत्सव पूरे नगर को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत करेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!