जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): क्रिस्टल कोर्ट व्यापारी मंडल एवं महिमा ग्रुप के अधिकारियों के साथ प्रशासन की उपस्थिति में वार्ता संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई, किन्तु सभी बिंदुओं पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। इन विषयों पर पुनः विचार-विमर्श हेतु एक और बैठक निर्धारित की गई है। यदि उस वार्ता में व्यापारी हितों से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों का संतोषजनक एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होता है, तभी क्रिस्टल कोर्ट व्यापारी मंडल द्वारा मॉल खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
जब तक सभी मांगों पर ठोस एवं लिखित आश्वासन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक व्यापारी मंडल का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन पूर्ववत जारी रहेगा।
*क्रिस्टल कोर्ट व्यापारी मंडल*