सूरौठ/करौली: गांव बाई जट्ट स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ.हरीबाबू शर्मा व सीएचओ नरेश बेनीवाल ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाई जट्ट में सरकार की ओर से 305 विद्याार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में टीम के डॉ.हरीबाबू शर्मा, सीएचओ नरेश बेनीवाल, एएनएम वेष्णा तोमर, राखी देवी ने कक्षा 1 से 12 तक के बालक बालिकाओं का एनीमिया, डायबिटीज, जन्मजात रोग व विकास में देरी रोगों की जांच की। जिनमें से 15 विद्यार्थियों को सीएचसी व जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रहीमुद्दीन खान, शारीरिक शिक्षक नरेंद्र बाबा, व्याख्याता पालन सिंह, देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ अध्यापक देवेंद्र सिंह धीरावत, राजेंद्र मीणा, धर्मेंद्र, मुकेश, श्रीलाल, तेज सिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
3/related/default