गंगाशहर में पुलिस का पैदल मार्च: सीओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए बीकानेर पुलिस ने मंगलवार को गंगाशहर क्षेत्र में पैदल मार्च किया। सीओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।
त्योहारी सीजन और बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गंगाशहर थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों और आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। सीओ हिमांशु शर्मा ने बताया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा करना है। उन्होंने कहा, "पैदल मार्च से पुलिस की मौजूदगी का अहसास होता है। असामाजिक तत्वों को साफ संदेश है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।" इस फ्लैग मार्च में गंगाशहर थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार सहित स्थानीय पुलिस बल, आरएसी और क्यूआरटी के जवान शामिल रहे। पुलिस ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड और संवेदनशील गलियों में मार्च कर सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!