निवाई (लालचंद माली): श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर के बेंक्विट हॉल में अग्रवाल समाज चौरासी के तत्वावधान तथा अग्रवाल चौरासी ब्लॉक निवाई, अग्रवाल युवा परिषद एवं अग्रवाल महिला परिषद के सहयोग से समाज के सदस्यों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जैन अग्र कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 800 जैन अग्र कार्ड जारी किए गए, जिससे समाजजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अग्रवाल युवा परिषद के अध्यक्ष सुनील भाणजा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ अग्रवाल चौरासी समाज अध्यक्ष अनिल मित्तल, मंत्री संजय संघी एवं कोषाध्यक्ष शांतिलाल पचेवर ने भगवान शांतिनाथ एवं महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अग्रवाल चौरासी ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र चंवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच वर्ष से अधिक आयु के सभी समाजजनों के ब्लड टेस्ट कर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन जैन अग्र कार्ड तैयार किए गए। शिविर में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और डिजिटल पहचान अभियान को सराहा। कार्यक्रम के दौरान समाज चौरासी के पदाधिकारियों का स्थानीय जैन अग्रवाल समाज की ओर से माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सत्कार किया गया। साथ ही नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर महेन्द्र चंवरिया, पारस पहाड़ी, हुकम चन्द्र जैन, गिर्राज मोटूका, राजेश गिंदोड़ी, सुरेश माधोराजपुरा, राहुल बोहरा, पवन बोहरा, विनोद वनस्थली, चन्द्रेश जैन, श्रीपाल सेदरिया, अनन्त जैन, रोनक बोहरा, ऊषा प्रेस, कविता भाणजा, राजूल जैन, पिंकी कठमाणा सहित अनेक समाजबंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डिजिटल पहचान की ओर अग्रवाल समाज का कदम: जैन अग्र कार्ड शिविर में 800 कार्ड जारी
By -
July 06, 2026
0
Tags: