विधानसभा के 75 साल: वरिष्ठ विधायक के रूप में सम्मानित होंगे कोलायत के देवीसिंह भाटी

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोलायत/बीकानेर (मुकेश रामावत): राजस्थान विधानसभा के गठन के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अमृत महोत्सव में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर कोलायत से सात बार विधायक और पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी को भी वरिष्ठ सदस्य के तौर पर सम्मानित किया जाएगा। समापन समारोह में भारत के उप राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और प्रदेश के वरिष्ठ विधायकों को सम्मान देंगे। कार्यक्रम के दौरान देवी सिंह भाटी समसामयिक विषयों पर अपने अनुभव भी साझा करेंगे। अमृत महोत्सव के उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। वहीं राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विधानसभा सचिवालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के वर्तमान और पूर्व विधायकों का विशेष सम्मेलन भी होगा। आयोजन का मकसद लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनप्रतिनिधियों के योगदान को सम्मान देना है। देवी सिंह भाटी प्रदेश के उन चुनिंदा नेताओं में हैं, जिन्होंने कई दशकों तक विधानसभा में सक्रिय भूमिका निभाई है। सात बार विधायक और पूर्व मंत्री के रूप में उनका लंबा अनुभव इस सम्मान का आधार बना। यह सम्मान केवल भाटी का ही नहीं, बल्कि पूरे कोलायत क्षेत्र और बीकानेर जिले के लिए गर्व का विषय है। प्रदेश की पहली विधानसभा होने के नाते राजस्थान विधानसभा का यह 75वां वर्ष समारोह देशभर में लोकतंत्र की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!