श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार कर उन्हें शांति के लिए पाबंद किया है। पुलिस के अनुसार कुछ युवक थाने पहुंचकर हवालात के फोटो लेने लगे। जब मना किया गया तो वे पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगे। एएसआई आवड़दान ने मौके पर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुंदलसर निवासी भोजराम और ऊंटालड निवासी गजेंद्र सिंह को शांति भंग के आरोप में पकड़कर हवालात में रखा गया। हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र ने लखासर टोल के पास झगड़ा करने पर लखासर के रामनिवास और पूनरासर के रामरतन को हिरासत में लिया। दोनों को थाने लाकर शांति भंग के मामले में पाबंद किया गया। वहीं एसआई राजेंद्र कुमार ने रीड़ी निवासी रामनारायण को शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से गाली-गलौच और धमकी देने के आरोप में पकड़ा। समझाने के बाद भी नहीं मानने पर उसे भी शांति व्यवस्था के लिए मुचलका भरवाया गया। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
3/related/default