*स्वर्णिम साथ के 50 वर्ष: रविशंकर-प्रकाशी बहन की विवाह वर्षगांठ पर उमड़ा समाज का स्नेह

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): बनासकांठा जिले के भिलड़ी निवासी वरिष्ठ दंपति रविशंकर महेश्वरी एवं प्रकाशी बहन के वैवाहिक जीवन की 50वीं वर्षगांठ (स्वर्ण जयंती) हर्षोल्लास, आत्मीयता और पारिवारिक वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में माहेश्वरी समाज के समाजबंधुओं, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों का दिनभर जमावड़ा लगा रहा। समारोह में दंपति का पुष्पहार पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उनके सफल, सुखद एवं आदर्श वैवाहिक जीवन की सराहना करते हुए दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज रानीवाड़ा के तहसील अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मदन माहेश्वरी सहित समाज की अनेक गणमान्य हस्तियों ने भाग लेकर दंपति को स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि 50 वर्षों का सफल दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास, त्याग और पारिवारिक संस्कारों का अनुपम उदाहरण है, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
समारोह के दौरान पारिवारिक मिलन, सम्मान समारोह एवं स्नेहभोज का आयोजन भी किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित समाजबंधुओं ने दंपति के साथ इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाया। पूरे आयोजन में आत्मीयता, सामाजिक एकता और पारिवारिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!