एनएच-48 की पहली बारिश में खुली पोल: बावड़ी पर सर्विस रोड बनी तालाब, हादसों का बढ़ा खतरा

AYUSH ANTIMA
By -
0

   

पावटा (राहुल शर्मा): मानसून की पहली बारिश ने ही राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर व्यवस्थाओं की कलई खोल दी। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बावड़ी-होटल हॉलिडे इन के सामने स्थित सर्विस रोड जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गई है।  

*200 मीटर तक डूबी सड़क*  

युवा कांग्रेस विराट नगर विधानसभा प्रतिनिधि विकास यादव ने बताया कि सर्विस रोड पर करीब 200 मीटर तक पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण वाहन चालकों को मजबूरी में मुख्य मार्ग पर गलत दिशा से निकलना पड़ रहा है। इससे कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।  

*नालों की सफाई नहीं होने से बनी स्थिति*  

विकास यादव ने कहा कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है और नालों की समय पर सफाई नहीं हुई। इसी वजह से पहली ही बारिश में यह हालात बन गए हैं। अगर अब भी जिम्मेदार विभाग नहीं चेता तो आगे बारिश में स्थिति और गंभीर हो जाएगी।

*एनएचएआई से की मांग*  

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सर्विस रोड पर भरे पानी की तत्काल निकासी कराई जाए, बंद पड़े नालों की सफाई करवाई जाये, जलभराव का स्थायी समाधान किया जाये। 
स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!