पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): परम् पूज्य सनातन सम्राट जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारत हिन्दू महासभा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से अखिल भारत हिन्दू महासभा, राजस्थान द्वारा आगामी मानसून के अवसर पर पूरे प्रदेश में 41 जिलों में 4100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला एवं प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हिंदुत्व प्रेमी नागरिक अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लेंगे। प्रदेश सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा काजड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को देवतुल्य माना गया है। प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन, आने वाली पीढ़ियों और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का संरक्षण है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान में सहभागी बनना चाहिए। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे इस मानसून में अधिक से अधिक पौधे लगाकर "हरित राजस्थान – स्वच्छ राजस्थान" के संकल्प को साकार करें तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-जन का जनआंदोलन बनाएं।
सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से राजस्थान के 41 जिलों में लगाए जाएंगे 4100 पौधे: अखिल भारत हिन्दू महासभा
By -
July 14, 2026
0
Tags: