17 वर्ष की आयु में साहित्यिक उपलब्धि: बिरला स्कूल, पिलानी के छात्र की पुस्तक का विमोचन

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल, पिलानी के कक्षा 12 के 17 वर्षीय छात्र पोहर चाँददीप द्वारा लिखित पुस्तक "CONTROL: A Different Aspect" का गरिमामय वातावरण में विमोचन सम्पन्न हुआ। बोधि प्रकाशन, जयपुर द्वारा प्रकाशित यह गैर-काल्पनिक (Non-Fiction) पुस्तक आत्म-नियंत्रण, जीवन प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर आधारित है, जो युवाओं को आत्म-अनुशासन और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करती है। विद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने इसे विद्यालय की समृद्ध शैक्षणिक एवं साहित्यिक संस्कृति का परिचायक बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ अन्य छात्रों को भी सृजनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करती हैं। डे विंग सीनियर के हैडमास्टर एस. पी. आनंद ने पोहर की इस उपलब्धि को अनुशासन, सकारात्मक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। विद्यालय परिवार ने पोहर चाँददीप को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!