निवाई में आज 4 घंटे रहेगा पावर कट, सुबह 7 से 11 बजे तक पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों की बिजली रहेगी बंद

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): राजस्थान राज्य विद्युत निगम द्वारा शनिवार को 132 केवी विद्युत स्टेशन पर आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाने के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चार घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इस दौरान 132 केवी चैनपुरा फाटक, निवाई से संचालित सभी 33 केवी फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी, जिससे मुख्य निवाई शहर सहित आसपास के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। सहायक अभियंता लक्ष्मी अग्रवाल ने बताया कि 132 केवी फीडर पर स्थित 33 केवी मुख्य बस पर मरम्मत, नियमित रख-रखाव तथा नए ब्रेकर की स्थापना का कार्य किया जाएगा। विद्युत तंत्र को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले पानी की टंकियां भरने, आवश्यक विद्युत उपकरण चार्ज करने तथा अन्य जरूरी कार्य सुबह 7 बजे से पहले ही पूरा कर लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की भी अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!