बीकानेर जिले में चोरों का आतंक: 3 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी, दुकान-मकान निशाने पर, पुलिस जांच में जुटी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले में बीते 2 दिनों में चोरी की वारदातों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। खाजूवाला, पुगल और जामसर थाना क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में चोर नकदी, सोना-चांदी के जेवरात और दुकान का सामान लेकर फरार हो गए। लगातार बढ़ रही इन वारदातों से आमजन में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। खाजूवाला कस्बे के मीणा मार्केट स्थित लिम्बा किराना स्टोर में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दुकान संचालक सुनील कुमार पुत्र प्रतापराम, निवासी वार्ड नंबर-14 ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।  
पुगल थाना क्षेत्र के 2 एलएम रामड़ा गांव निवासी मुकेश पुत्र बिशनलाल ने रिपोर्ट दी कि 21 जुलाई की रात उनके घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो गए। मुकेश ने शास्त्री नगर, तहसील बज्जू निवासी श्रवण सिंह पुत्र लूणसिंह को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जामसर थाना क्षेत्र में इकबाल पुत्र हजारी खां, निवासी जामसर के घर 20 जुलाई की रात चोरी हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार अज्ञात चोर सूने मकान में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों मामलों में अलग-अलग टीमें गठित कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठ रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!