सगाई की पंचायत बनी खूनी मंजर, भांजे ने चाकू से 3 की हत्या की, रहमत-सिकंदर की तलाश जारी, 3 हिरासत में

AYUSH ANTIMA
By -
0


छतरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): थाना क्षेत्र के सुरजनवाली गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे लड़की की सगाई को लेकर हुई बैठक खून-खराबे में बदल गई। घर में बैठे परिजनों के बीच कहासुनी के बाद भांजे ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में 60 वर्षीय अली शेर, 55 वर्षीय जिंदू पुत्र याकूब और 25 वर्षीय करीम पुत्र जिंदू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 35 वर्षीय नेबू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में जिंदू और करीम पिता-पुत्र थे। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही छतरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह जाब्ले पुलिस टीम के साथ मौके और अस्पताल पहुंचे। थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वारदात लड़की के रिश्ते की बात के दौरान हुई। आरोपी भांजा है जिसने अपने मामा और अन्य पर चाकू से हमला किया। मामले में रहमत और सिकंदर मुख्य आरोपी हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अब तक 2-3 संदिग्धों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। इस सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!