*ब्लैकमेल कर 2 साल तक शारीरिक शोषण का आरोप, युवती की शिकायत पर जसरासर थाने में केस दर्ज*

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जसरासर थाना क्षेत्र में एक युवती ने परिचित युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार 2023 में बीकानेर आते समय आरोपी ने उसे अपनी गाड़ी में बिठाया था। रास्ते में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद उन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने पुलिस को बताया कि हाल ही में आरोपी उसे जोधपुर ले गया, जहां डरा-धमकाकर स्टांप पेपर और कोरे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। जसरासर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!