बीकानेर/सूरतगढ़ (मुकेश रामावत): यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग बेटी की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। मृतका के पिता ने कोर्ट में परिवाद दायर कर पत्नी और उसके कथित प्रेमी समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के निर्देश पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता के अनुसार दंपती की तीन संतानें हैं। विवाद के बाद पत्नी बच्चों को लेकर अपने पीहर स्थित ईंट भट्टे पर रहने लगी थी। 21 मई 2026 को उन्हें सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई है। जब वह भाई के साथ वहां पहुंचे तो पहले बीमारी और फिर आत्महत्या की बात बताई गई। आरोप है कि बिना पुलिस को सूचित किए उसी रात शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवाद में कहा गया है कि पत्नी का भट्टे पर एक अन्य युवक के साथ संबंध था और इसी के चलते बेटी की हत्या कर दी गई, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस ने बीएनएस की हत्या और साक्ष्य मिटाने से जुड़ी धाराओं में 5 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
14 साल की नाबालिग की संदिग्ध मौत, पिता ने मां और प्रेमी पर हत्या कर शव जलाने का लगाया आरोप
By -
July 27, 2026
0
Tags: