भोम सिंहजी मंदिर में चोरी, ताले तोड़कर ले गए 1 किलो से ज्यादा चांदी का छतर और त्रिशूल

AYUSH ANTIMA
By -
0

श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले में मंदिरों को निशाना बनाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पुंदलसर गांव के पास सामने आया है। पुंदलसर से बाना मार्ग पर स्थित भोमसिंहजी भोमियाजी मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर प्रवेश किया। मंदिर के पुजारी ऊमसिंह के अनुसार चोर यहां से 1 किलो से अधिक वजन का चांदी का छतर और चांदी का त्रिशूल चुरा कर फरार हो गए। सुबह पुजारी को मंदिर के ताले टूटे मिले, सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। लगातार मंदिरों में हो रही चोरियों से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में रोष है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!