मानसिक रूप से बीमार 18 साल की युवती ने जहरीला पदार्थ पीया, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (मुकेश रामावत): जामसर थाना क्षेत्र के खारा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 18 वर्षीय धापू कंवर ने घर में जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में मृतका के चाचा महेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी मानसिक रूप से बीमार थी। रात करीब 1 बजे उसने घर पर ही जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजनों ने तुरंत बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी और मौत हो गई। सूचना पर जामसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला जहरीला पदार्थ सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!