बीकानेर (मुकेश रामावत): बीकानेर की शाही धरोहर गजनेर पैलेस में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने पैलेस परिसर में स्थित सरदार निवास के एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। होटल प्रबंधन की ओर से गजनेर थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार रविवार सुबह करीब 10-11 बजे हाउस कीपर ने कमरे का ताला टूटा होने की सूचना जनरल मैनेजर को दी। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो कमरे में रखे पीतल, तांबा और कांस्य के पुराने बर्तन, प्लेटें व अन्य सामान गायब था। प्रबंधन ने बताया कि 10 से 15 दिन पहले ऑडिट के दौरान कमरा और सामान दोनों सुरक्षित थे। आशंका है कि इसी बीच किसी ने परिसर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस को सामान की सूची सौंप दी गई है। गजनेर थाने में बीएनएस की धारा 305(A) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब पैलेस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी फुटेज और आसपास की संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।
गजनेर पैलेस में चोरी: ताला तोड़कर ले गए 5 लाख के प्राचीन बर्तन, होटल प्रबंधन की शिकायत पर केस दर्ज
By -
July 27, 2026
0
Tags: