रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): जालौर-सिरोही जिला माहेश्वरी सभा के 2026-29 सत्र के लिए जिला अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को जसवंतपुरा में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया मुख्य पर्यवेक्षक राजकुमार सोमानी (पाली) एवं नंदकिशोर जैतालिया (जालौर) की देखरेख में संपन्न हुई। वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप कुमार भट्टड़ तथा रामेश्वर हेड़ा ने चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन किया। जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना के बाद कैलाश शारदा (जालौर) ने सर्वाधिक 33 मत प्राप्त कर विजय हासिल की और वे जालौर-सिरोही जिला माहेश्वरी सभा के नए जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। अन्य प्रत्याशियों में जगदीश शारदा (सांचौर) को 29 मत, सवाई (भीनमाल) को 21 मत तथा अशोक राठी (सांचौर) को 18 मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद उपस्थित समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष कैलाश शारदा का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों का आभार व्यक्त किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष से समाज के विकास, संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने की अपेक्षा जताई गई।
जालौर-सिरोही जिला माहेश्वरी सभा के 29वें सत्र का चुनाव संपन्न, कैलाश शारदा बने जिला अध्यक्ष
By -
July 26, 2026
0
Tags: