रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): बोहरा परिवार के नेतृत्व में 201 श्रद्धालुओं का विशाल दर्शनार्थी संघ लोकदेवता बाबा रामदेव के दर्शन कर सकुशल रानीवाड़ा लौट आया। श्रद्धालुओं ने रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव की समाधि पर विधिवत दर्शन-पूजन एवं आराधना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और देश में अमन-चैन की मंगलकामना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। पूरे सफर में भजन-कीर्तन एवं बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु सुरक्षित अपने गंतव्य रानीवाड़ा पहुंचे, जहां परिजनों एवं नगरवासियों ने उनका स्वागत किया। बोहरा परिवार ने यात्रा के सफल एवं सकुशल संपन्न होने पर बाबा रामदेव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी श्रद्धालुओं के सहयोग और अनुशासन की सराहना की। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संदेश भी दिया।
बोहरा परिवार के नेतृत्व में 201 श्रद्धालुओं का जत्था सकुशल रामदेवरा दर्शन कर रानीवाड़ा लौटा
By -
July 26, 2026
0
Tags: