जयपुर/दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): होमगार्ड समन्वय समिति में बड़ा परिवर्तन हुआ है। समिति के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शंकर शर्मा को नियुक्त किया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी आनंद प्रकाश टोकसिया के पास थी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन को मजबूती देने और होमगार्ड जवानों की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर शर्मा ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता होमगार्ड कर्मियों के समान मानदेय, स्थायीकरण और कार्य की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। उन्होंने सभी जिला इकाइयों से सहयोग की अपील की और कहा कि जवानों के हितों के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद प्रकाश टोकसिया ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के लिए सभी का आभार जताया और नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि शंकर शर्मा के नेतृत्व में समिति और अधिक सक्रिय होकर होमगार्ड जवानों के अधिकारों के लिए काम करेगी।
3/related/default