मां की 13वीं पर 52 हजार रु कड़छा ट्रस्ट एवं 1100 रु सेवा भारती को किया समर्पित

AYUSH ANTIMA
By -
0



देवास (श्रीराम इंदौरिया): मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। मां की स्मृति में किया गया सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणा बनता है। इसी भाव से दामोदर वंशीय जूना गुजराती समाज कड़छा ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी सुभाष गोयल, भाई अशोक गोयल देवास द्वारा अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती भागवंती बाई पति स्वर्गीय श्री बाबूलाल जी गोयल बैरागढ़ वाले की 13वीं के अवसर पर कड़छा ट्रस्ट एवं सेवा भारती को देकर अनुकरणी पहल की। 51 हजार रु कड़छा ट्रस्ट अध्यक्ष अमित चौहान, सेवा भारती मालवा प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य सोहन लाल परमार को ₹1100 की राशि भेंट की। इस अवसर पर सचिव नरेंद्र परिहार, कोषाध्यक्ष सुनील गोयल, समस्त ट्रस्टी, पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल चौहान, संरक्षक दिलीप परमार, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सचिव राजेश चौहान, मोहन परिहार, महेश चौहान, समाज जन, पत्रकार गण, नगरवासी ने स्वर्गीय श्रीमती भागवंती बाई को श्रद्धांजलि अर्पित कर गोयल परिवार को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!