टीटी कॉलेज की डॉ.शिवानी व्यास को मिली पीएचडी, भारतीय शिक्षाविदों के दर्शन पर किया शोध

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (मुकेश रामावत): राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रीडर के पद पर कार्यरत डॉ.शिवानी व्यास जोशी को टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर ने विद्या वाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किया है। डॉ.व्यास ने शिक्षा संकाय की पर्यवेक्षिका डॉ.प्रीति ग्रोवर के निर्देशन में “भारत में शिक्षा सशक्तिकरण के लिए शिक्षाविदों के शैक्षिक पहलुओं का अध्ययन” विषय पर शोध पूरा किया। उनके शोध में महर्षि अरविंद, प्रो.एम.एन. रॉय, जिद्दू कृष्णमूर्ति और डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के शैक्षिक विचारों का भारतीय शिक्षा नीति के विकास से जुड़ा विश्लेषण किया गया है। उनके शोध कार्य को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। शोध से संबंधित 2 शोध पत्र और 2 पुस्तक अध्याय प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही शिक्षक प्रशिक्षण निदेशालय उत्तराखंड और एम.एस. विश्वविद्यालय बड़ौदा के राष्ट्रीय सम्मेलनों में भी उन्होंने अपने निष्कर्ष प्रस्तुत किए। 17 जुलाई 2026 को शोध जांच समिति ने उनके कार्य को उच्च श्रेणी का बताते हुए कहा कि यह भारतीय शिक्षा नीति और शिक्षक प्रशिक्षण के लिए अत्यंत उपयोगी है। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण और सहकर्मियों ने डॉ.व्यास को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!