झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महावीर इंटरनेशनल रानी अहिल्या वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में हर माह के आखिरी रविवार को आयोजित होने वाला नेत्र चिकित्सा व उच्च रक्तचाप मधुमेह चिकित्सा परामर्श शिविर विशंभर लाल अग्रवाल श्याम फर्नीचर वालों के सौजन्य से 26 जुलाई, रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चावो दादी मंदिर झुंझुनूं, राणी सती जी मंदिर के पास आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर जालान ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर्स टीम द्वारा आंखों की आधुनिक मशीनों से जांच कर निःशुल्क दवाइयां व चश्मे दिए जाएंगे व मोतियाबिंद के चयनित रोगियों के ऑपरेशन रियायती दर पर कराए जाएंगे, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप रोगियों की निःशुल्क जांच कर परामर्श दिया जाएगा ।
26 जुलाई को चावो दादी मंदिर झुंझुनूं में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर
By -
July 23, 2026
0
Tags: