चिड़ावा(राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आशा सहयोगिनियों ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड मुख्यालय एवं उप जिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने नायब तहसीलदार बलबीर सिंह कुलहरी और बीसीएमओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आशा सहयोगिनियों को संविदा रूल-2022 के दायरे में शामिल कर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी का दर्जा देने तथा महंगाई को देखते हुए मासिक वेतन 26 हजार रुपये करने की मांग की गई। साथ ही सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि और 12 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की भी मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने आगामी एएनएम भर्ती में अनुभवी आशा सहयोगिनियों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने तथा उन्हें केवल स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्य ही सौंपने और अन्य विभागों के अतिरिक्त कार्यों से मुक्त रखने की मांग की। इसके अलावा वर्ष 2025 के अप्रैल, मई और जून माह का 10 प्रतिशत बढ़ा हुआ बकाया वेतन शीघ्र जारी करने तथा भविष्य में समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई।
विभिन्न मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन: राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की उठाई मांग
By -
July 23, 2026
0
Tags: