संभागीय आयुक्त के चिड़ावा दौरे में शिकायतों की लगी झड़ी: नाला सफाई से जमीन विवाद तक उठे मुद्दे

AYUSH ANTIMA
By -
0

चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जयपुर संभागीय आयुक्त वी. सरवण कुमार ने गुरुवार को चिड़ावा उपखंड क्षेत्र का दौरा कर अरड़ावता ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर, चिड़ावा नगर पालिका तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान आमजन ने पानी की निकासी, नाला सफाई, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और जमीन विवाद सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज कराईं। उपखंड कार्यालय में एक वृद्ध ने सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत करते हुए बताया कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। वहीं एक अन्य युवक ने स्टे वाली जमीन से छेड़छाड़ की शिकायत आयुक्त के समक्ष रखी। इस पर संभागीय आयुक्त ने संबंधित मामलों में तहसीलदार को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय आर्य, उपखंड अधिकारी किरण पाल, जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका, बीडीओ अनीषा बिजारणियां, चिड़ावा थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, राजेंद्र पाल सिंह कोच, पीयूष बाछूका, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, निखिल चौधरी, सुनील भड़िया, गंगाधर सैनी, वन विभाग की रेंजर सुमन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!