बीकानेर रेंज में बड़ा फेरबदल: आईजी ओमप्रकाश ने 24 पुलिस निरीक्षकों का किया तबादला, 4 जिलों में बदली कमान

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): बीकानेर रेंज में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर बदलाव हुए हैं। आईजी ओमप्रकाश ने सोमवार को बीकानेर संभाग के 4 जिलों में तैनात 24 पुलिस निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की। दोपहर बाद तबादलों की चर्चा तो शुरू हो गई थी, लेकिन सूची देर तक गोपनीय रही। आईजी के जयपुर रवाना होने के बाद विभाग और मीडिया गलियारों में इसको लेकर खूब चर्चा रही। अब सूची और प्रेस नोट जारी होने के बाद सस्पेंस खत्म हो गया है।

*कौन कहां गया: बीकानेर से बाहर भेजे गए*
भजन लाल को हनुमानगढ़, आलोक सिंह को श्रीगंगानगर, धीरेन्द्र सिंह शेखावत को चूरू एवं महेश कुमार शीला को हनुमानगढ़ भेजा गया है। 

*बीकानेर लाए गए*

देवेंद्र सिंह का श्रीगंगानगर से बीकानेर, अशोक विश्नोई का हनुमानगढ़ से बीकानेर, ईश्वर प्रसाद का श्रीगंगानगर से बीकानेर, सुरेंद्र कुमार का चूरू से बीकानेर तथा हंसराज का हनुमानगढ़ से बीकानेर स्थानांतरण किया गया है।

*अन्य प्रमुख तबादले*
सुभाष कच्छावा का हनुमानगढ़ से चूरू, तेजवंत सिंह का हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर, कैलाश चंद्र का हनुमानगढ़ से चूरू, अनिल कुमार चौधरी का हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर, जगदीश सिंह गोदारा का हनुमानगढ़ से चूरू, राजेन्द्र सिंह का श्रीगंगानगर से चूरू, बजरंग लाल का श्रीगंगानगर से चूरू, अजय कुमार का श्रीगंगानगर से चूरू, इमरान खान का चूरू से श्रीगंगानगर, रायसिंह का चूरू से हनुमानगढ़, जयप्रकाश झाझड़िया का चूरू से हनुमानगढ़, हनुमाना राम का हनुमानगढ़ से चूरू, मदन लाल का चूरू से हनुमानगढ़, पुष्पेंद्र झाझड़िया का चूरू से हनुमानगढ़ एवं कृष्ण कुमार का श्रीगंगानगर से चूरू स्थानांतरण किया गया है।

*सस्पेंस के बाद जारी हुई सूची*

सूत्रों के अनुसार आईजी ओमप्रकाश ने पहले सूची जारी करने से मना कर दिया था। इसी वजह से दोपहर से ही पुलिस और पत्रकारों में अटकलों का दौर चल रहा था। बाद में देर शाम सूची सार्वजनिक की गई।
माना जा रहा है कि ये तबादले कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए किए गए है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!