बीकानेर में नशे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस ने 20 लोगों को जोड़ा जांच के दायरे

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): सदर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में सक्रिय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में अब तक 105 ग्राम से अधिक एमडी और 66 हजार से ज्यादा नकदी जब्त की जा चुकी है। पुलिस ने भीनासर क्षेत्र से एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि वह शहर और आसपास के गांवों में नशे की सप्लाई को अंजाम देने वाले रिटेलरों तक माल पहुंचाने का काम करता था। वह सीधे ग्राहकों को नहीं बेचता था, बल्कि बीच की कड़ी बनकर सप्लाई करता था। आरोपी पिछले करीब दो साल से इस धंधे में लिप्त बताया जा रहा है। वह खाने-पीने की वस्तुओं की आड़ में नशे की तस्करी करता था। पुलिस जांच में पता चला कि पकड़े गए आरोपी तक माल पहुंचाने का काम एक अन्य व्यक्ति करता था। उससे आगे सप्लाई करने वाले दो और लोगों की पहचान भी हो गई है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही इन तक भी पहुंचा जाएगा। इस पूरे प्रकरण में अब तक 20 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें बीकानेर के अलावा नागौर और जोधपुर से जुड़े लोग भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहा था। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। एसपी मृदुल कच्छावा, सीओ सदर अनुष्ठा कालिया और सदर थाना प्रभारी सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में टीम ने इस नेटवर्क को खंगालना शुरू किया है। पुलिस अब सभी नामजद लोगों की भूमिका और कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है, ताकि नशे की पूरी सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!