बीकानेर (मुकेश रामावत): माली-सैनी समाज द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाला सामूहिक वैवाहिक सम्मेलन इस बार 20 नवंबर 2026, देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित किया जाएगा। माली सैनी सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल गहलोत के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
*बड़ा स्थान चुनने पर हुआ मंथन*
बैठक में चर्चा हुई कि पिछले कई वर्षों से यह सामूहिक विवाह शिव पार्वती भवन, गोपेश्वर बस्ती में सफलतापूर्वक संपन्न होता रहा है लेकिन समाज के लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ने और आयोजन के विस्तार को देखते हुए अब एक बड़े और सुविधाजनक स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार सम्मेलन को और भव्य रूप देने के साथ-साथ आने वाले जोड़ों और उनके परिजनों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि आयोजन सुगमता से संपन्न हो सके।
आगामी दिनों में स्थान और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।