नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 1 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


टोंक (लालचंद माली): जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को करीब 1 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया। जांच अधिकारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विकास पुत्र प्रहलाद चौधरी (32) निवासी टोंक है, जो अवैध रूप से गांजा बेचने की गतिविधियों में संलिप्त था। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया और उसके कब्जे से करीब 1 किलो गांजा बरामद कर जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी यह गांजा कहां से लाया और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। मामले की गहन जांच जारी है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!