17 जुलाई को बीकानेर आएंगे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, संभाग स्तरीय बैठक में तय होगी रणनीति

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार 17 जुलाई को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। नियुक्ति के बाद यह उनका पहला बीकानेर दौरा होगा, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उनके स्वागत और कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए सोमवार को भाजपा कार्यालय में जिला देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। पंचारिया ने बताया कि अजय कुमार बीकानेर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में सांसद, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रभारी, सह प्रभारी सहित पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और पार्टी की आगामी रणनीति पर गहन मंथन होगा। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि तैयारी बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता महावीर चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जिला मंत्री भरत सुथार, जिला प्रवक्ता महेंद्र ढाका, आईटी जिला सह संयोजक निशु लिंबा, देवीलाल मेघवाल, सरोज प्रजापत और भोजराज मेघवाल सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!