रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): सांचौर विधानसभा क्षेत्र के अरणाय मंडल अंतर्गत बिजरोल गोलियां के बूथ संख्या 286 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अरणाय मंडल अध्यक्ष रावतमल खत्री के निवास पर हुआ, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव (बोरली), एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष जेसाराम भील, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़ सिंह राव, पूर्व जिला महामंत्री भारताराम देवासी, डॉ.शीला विश्नोई, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सरवाणा, मंडल महामंत्री महादेव चौधरी, चतर सिंह जेलातरा, महिला मोर्चा की देसूदेवी गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष भंवर सिंह खारा, हरीराम देवासी, गणेशाराम चौधरी, मंडल मंत्री तुलछाराम पुरोहित, सोहन लाल खत्री, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सांवला राम चौधरी, जोराराम चौधरी, पूर्व महामंत्री बाबू सिंह खेड़ा, बलवंत मेघवाल, आंबाराम प्रजापत, छतर सिंह हरियाली, रामलाल जाट, मंगलाराम भील सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। वक्ताओं ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम सामाजिक, राष्ट्रीय और समसामयिक विषयों पर जनजागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर सुदृढ़ करते हैं।
बिजरोल गोलियां में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' का 136वां संस्करण
By -
July 26, 2026
0
Tags: