कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर के जन्मदिवस पर विभिन्न सेवा कार्यो का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इंद्राज सिंह गुर्जर के जन्मदिवस पर विभिन्न सेवा कार्यो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला सचिव पवन गुर्जर द्वारा रामेश्वर दास गौशाला, कांकरिया धाम, द्वारिकपुरा में गौवंश की सेवा के लिए विशेष सवामणी का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्रीराम मन्दिर, कांकरिया परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ श्री बालाजी मंदिर, घाटीयाला (भूरी भड़ाज) में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला महासचिव प्रदीप गुर्जर, युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राकेश रावत, माही छावड़ी, रोहिताश पोषवाल, अशोक स्वामी, मनीष, कृष्ण छावड़ी, सुभाष महारानिया, योगेश गुर्जर, शेरसिंह यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!