निवाई (लालचंद माली): भारतीय जनता पार्टी द्वारा महान शिक्षाविद, राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक आदरणीय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सोमवार को प्रातः 9 बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, दीनदयाल कॉलोनी, झिलाई रोड पर आयोजित होगा। भाजपा शहर मंडल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पार्षदगण, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान एवं उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा शहर मंडल करेगा विशेष समारोह, कार्यकर्ताओं को किया आमंत्रित
By -
July 05, 2026
0
Tags: