टोंक (लालचंद माली): पुलिस भर्ती में कथित फर्जीवाड़े से नौकरी हासिल करने के मामले में 12 साल बाद कानून का शिकंजा कस गया है। राजस्थान पुलिस की 2014 की RAC कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़े मामले में निवाई के काटोली निवासी श्रीराम मीना के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एसओजी के निर्देश पर की गई है। जानकारी के अनुसार आरोपी पर आरोप है कि उसने भर्ती परीक्षा में स्वयं की जगह डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा पास की और कथित रूप से नौकरी प्राप्त की। मामले में RAC 9वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश चौधरी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2024 से ही नौकरी से गैरहाजिर चल रहा है। मामले की जांच कोतवाली थाने के एसआई राजाराम को सौंपी गई है। जांच टीम भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों एवं अन्य साक्ष्यों की गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि इस पूरे प्रकरण में किसी अन्य व्यक्ति, डमी अभ्यर्थी या किसी संगठित गिरोह की भूमिका तो नहीं रही। मामले के सामने आने के बाद भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
12 साल बाद फूटा भर्ती घोटाले का बम: डमी कैंडिडेट से नौकरी पाने के आरोपी पर FIR दर्ज
By -
July 05, 2026
0
Tags: