डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रिफाइनरी व करीब 1 लाख 5 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम अखिल भारत हिन्दू महासभा व भाजपा नेता शंकर लाल शर्मा के नेतृत्व में देखा गया। इस अवसर पर शंकर लाल शर्मा ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही इच्छा शक्ति का परिणाम है कि शेखावाटी को जल्द ही यमुना जल का पानी नसीब होगा, जिसको लेकर कांग्रेस पिछले छः दशकों से शेखावाटी के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही थी। इस अवसर पर सुभाष भूत, मुकेश पारीक, महेश बडगूजर, सुनील सिगडोदिया, मदन स्वामी, रघुवीर पंवार, राधेश्याम सैनी, दोलत गढ़वाल, ललित अग्रवाल, हुसैन खां, संजय शर्मा, मांगीलाल उदावत, सुनीता, कमलेश, ज्योति, सबीना, संतोष शर्मा, पालिका जेईएन गौरीशंकर, प्रेम सैनी व नगर पालिका स्टाफ उपस्थित था ।
पचपदरा रिफाइनरी व 1 लाख 5 हजार करोड़ रूपये से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
By -
July 04, 2026
0
Tags: