दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा 07 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): दिव्यांगजनों ने शुक्रवार को जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम अपनी 07 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से दिव्यांगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। जिसमें दिव्यांग पेंशन को बढ़ाकर 1450 प्रतिमाह किया जायें। सरकारी व अन्य रोजगार के अवसरों में दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जायें। सभी सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैंप व लिफ्ट की अनिवार्य व्यवस्था की जायें। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में दिव्यांगों को प्राथमिकता मिले। दिव्यांगों के लिए विशेष शिविरों का आयोजन कर जल्द से जल्द यूडीआईडी (विशिष्ठ दिव्यांगता पहचान) कार्ड जारी किये जायें। दिव्यांगों को आवागमन में सुविधा के लिए बैटरी संचालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जायें। दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को धरातल पर पूरी तरह और प्रभावी रूप से लागू किया जायें। इस दौरान दिव्यांगजनों ने जिला कलक्टर से अपनी इन जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक और त्वरित कार्यवाही करने का आग्रह किया। इस दौरान अध्यक्ष सुरेन्द्र छेपट, शिव कुमार, रिंकू यादव, राकेश शर्मा, खींवराज गुरुजी, किरण शर्मा, कोमल, महेश सराधना, कृष्ण, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र, उपनेश, सुभाष मुक्कड़, राजेश जांगल, ताराचंद, महेश, मुकेश सैनी, अंतराम रावत, राकेश दीवाना, महेश पलसानियां, योगेंद्र, राजेश सैनी, बलबीर सैनी, दिनेश मीणा एवं अन्य दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!