बीकानेर में लेडी SHO का ताबड़तोड़ एक्शन: प्रताप बस्ती में कैसिनो अड्डे पर छापा, 10 गिरफ्तार, लाखों का सामान ज़ब्त

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर (मुकेश रामावत): नयाशहर थाना पुलिस ने अवैध जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में टीम ने प्रताप बस्ती में चल रहे कैसिनो सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान 10 लोग जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। पुलिस ने मौके से 7 इलेक्ट्रॉनिक कैसिनो मशीनें और 15 हजार रुपए कैश जब्त किए हैं। पूनिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई थी। पुलिस की अचानक एंट्री से सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है कि इस अवैध धंधे के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

*गिरफ्तार आरोपी*

जयसिंह राजपूत-45 शिवबाड़ी, जाकिर-25 पंजाबी गेरान, गोपाल नायक-23 प्रताप बस्ती, पृथ्वी नायक-46 चौखूंटी फाटक, कानाराम नायक-40, राजूराम नायक-32, मो.नियाज-32 ठेठरा बाजार, इरफान-21 प्रताप बस्ती, सद्दाम हुसैन-32, नायकों का मोहल्ला, मो.आसिफ-34 प्रताप बस्ती।
इस कार्रवाई में सउनि राकेश गोदारा, हैड कांस्टेबल हेमराज, महिपाल सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और प्रहलाद की टीम शामिल थी।

*पूनिया का ट्रैक रिकॉर्ड*

पिछले 3 महीनों में कविता पूनिया की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले अक्टूबर में सेटेलाइट अस्पताल इलाके से 3 और 28 नवंबर 2025 को कैसिनो मशीन पर बेट लगाते 10 लोगों को पुलिस ने पकड़ा था। लगातार कार्रवाई से बीकानेर में जुआ-सट्टे के कारोबारियों में खौफ है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!